गौरव राठौर 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में चयनित होकर सेवाएँ प्रदान करने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के लिए गर्व का क्षण


बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ज़िले के वीर आज़ाद ग्रुप के प्रतिभावान रोवर गौरव राठौर उन चुनिंदा युवाओं में शामिल हुए, जिन्हें 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रेस एवं मीडिया टीम के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा चयनित किया गया। यह भव्य राष्ट्रीय जम्बूरी 23 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई।

देशभर में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं का आह्वान किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों के युवाओं ने आवेदन किया। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत गौरव राठौर का साक्षात्कार भी लिया गया, जिसमें उन्होंने अपनी योग्यता, आत्मविश्वास और स्काउटिंग अनुभव के बल पर सफलता पूर्वक चयन प्राप्त किया।

इस भव्य जम्बूरी में पूरे देश से लगभग 35,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और भी बढ़ गई जब भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पधारकर जम्बूरी को शुभाशीष प्रदान किए।

इस विशाल राष्ट्रीय आयोजन में गौरव राठौर का चयन होकर अपनी सेवाएँ देना, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।

गौरव राठौर अपनी इस उपलब्धि का संपूर्ण श्रेय बिलासपुर ज़िले के जिला आयुक्त (स्काउट) श्री अनुराग सिंह/सीनियर डी.सी.एम. बिलासपुर, श्री दिलीप कुमार स्वाई॑/राज्य संगठन आयुक्त एवं अपने ज़िला संगठन के सभी पदाधिकारियों तथा अपने रोवर-स्काउट लीडर को देते हैं, जिनके सतत सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वे अपने स्काउटिंग जीवन में निरंतर प्रगति करते रहे हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url