बोरई वनोपज नाका चेकपोस्ट पर 120 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पकड़ा गया,

नगरी - दिन बुधवार को रात्रि में ग्राम बोरई स्थित वनोपज नाका चेकपोस्ट पर बिना वैध दस्तावेज के धान का अवैध परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रक में लगभग 120 क्विंटल (करीब 300 कट्टा) धान परिवहन करते पाया गया।
जिसमे मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जब्त किया गया। जांच में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित ट्रेडर्स के संचालक कुन्नू नायक, निवासी उमरकोट (उड़ीसा) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज कृषि उपज का परिवहन करना नियमों का उल्लंघन है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url