छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी-सिहावा ने बांटे 150 निशुल्क हेलमेट, एसडीओपी विपिन रंगारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति व साइबर जागरूकता पर हुआ भव्य आयोजन | मुख्य अतिथि अरुण सार्वा बोले- सावधानी ही सुरक्षा है
नगरी -छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई नगरी-सिहावा के बैनर तले शनिवार को आत्मानंद स्कूल परिसर में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान एवं निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की, जबकि नगर उपाध्यक्ष विकास बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विपिन रंगारी, जिला मुख्य सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार जीवन नाहटा, वरिष्ठ पत्रकार सलाहकार किशन मगेन्द्र, ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश देव सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*सावधानीपूर्वक वाहन चलाना जिम्मेदारी: अरुण सार्वा*
मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने कहा कि समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति एवं साइबर अपराध चिंता का विषय हैं। सावधानीपूर्वक वाहन चलाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए पत्रकार संघ के प्रयासों को सराहनीय बताया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। छोटी-छोटी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। उन्होंने दोपहिया चालकों से हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने एवं यातायात नियमों के पालन की अपील की।
*एसडीओपी ने दिलाई शपथ, नशे से दूर रहने की दी नसीहत*
एसडीओपी विपिन रंगारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर समाज को कमजोर बना रहा है, इसलिए युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
साइबर अपराधों पर लोगों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी किसी से साझा न करें। ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वालों को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है, अतः मानवता के नाते मदद के लिए आगे आएं।
*इन्होंने निभाई सक्रिय भूमिका*
कार्यक्रम में जिला प्रभारी ललित साहू, संभागीय सचिव रायपुर गोपी कश्यप, जिला अध्यक्ष रूपेश साहू, शैलेन्द्र लाहौरिया, वरिष्ठ पत्रकार उत्तम साहू, जिला संरक्षक टोमनलाल सिन्हा, जिला महासचिव घनश्याम साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजयलक्ष्मी कश्यप, ब्लॉक सलाहकार उत्तम साहू एवं जयलाल प्रजापति, धमतरी शहर अध्यक्ष चुनेश साहू, कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण साहू, मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वर बंटी सिन्हा सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में डीगेश साहू, रौनक नाहटा, रजक नाहटा, अनिल वाधवानी, ऑटो संघ, पटेल ऑटो, मंशाराम साहू, राजेश तलेवार, शैलेंद्र यादव, छोटू सूर्यवंशी, गौरव ऑटो ,वंदना ऑटो,अन्या इलेक्ट्रॉनिक फोटो विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप साहू, महासचिव नारद साहू, मीडिया प्रभारी राजू पटेल, उपाध्यक्ष राजू गोस्वामी, निक्कू दीवान, जितेंद्र मंडावी, कोषाध्यक्ष मिथिलेश पटेल, जय किशन साहू, सह सचिव प्रवीण साहू, चंद्रभान साहू, जीवन साहू, भूषण नेताम, महेंद्र नेताम, मनीष यादव सहित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र लाहौरिया एवं शिक्षकगण ने किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Comments