पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने जिला अध्यक्षों को दिया प्रमाण पत्र
रायपुर :- कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 10वें दिन संपन्न हुआ। अंतिम दिन कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेरा ने देश के ज्वलंत मुद्दों तथा मोदी सरकार की नाकामियों तथा आरएसएस भाजपा के चरित्र पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नीट परीक्षा की धांधली,देश भर में फैली महंगाई तथा मोदी सरकार की विफल विदेश नीति पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान,चाईना,अमेरिका,बांग्लादेश सभी भारत को आंख दिखाते है। कांग्रेस सरकार के समय भारत की जो विदेश नीति थी उससे देश का सर गर्व से ऊंचा होता था,मोदी खुद को विश्वगुरू बनने की बात करते है। कांग्रेस की सरकारों ने देश को विश्वगुरू बनाने के लिए काम किया। आज मोदी सरकार रोजगार,विदेश नीति,महंगाई,आंतरिक सुरक्षा सभी में विफल साबित हुई है।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने जिला अध्यक्षों को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र सभी जिला अध्यक्ष को दिया।समापन के अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव,प्रभारी सचिव एस.ए.संपत कुमार,जरिता लैतफ्लांग,विजय जांगिड़,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू,प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू,प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला तथा विभिन्न कमेटियों के सदस्यगण उपस्थित थे।
प्रशिक्षण शिविर के 10 दिनों के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल,प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा,कांग्रेस कनेक्ट सेन्टर के प्रभारी शशिकांत सेंथिल और राष्ट्रीय सचिव वामची रेड्डी,सौरभ वाजपेयी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू,कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला,प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा,आलोक शुक्ला,अमीन मेमन,भानुप्रताप सिंह ने भी व्याख्यान दिया। जिला अध्यक्ष गण दो दिन विभिन्न गांव में फील्ड विजिट किये तथा श्रमदान किये।



