नगरी पुलिस की बड़ी सफलता 2.65 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


1.74 लाख का माल बरामद, चांदी के जेवर, नगदी और बाइक जप्त

नगरी । थाना नगरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुछ दिनों पूर्व हुई 2.65 लाख रु की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.74 लाख रु मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है। बरामद सामान में चांदी के जेवर, नगदी रकम और चोरी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल शामिल है। जिसमे प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज कुमार जैन पिता स्व. केवलचंद जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा नगरी ने थाना नगरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अक्टूबर 2025 की रात जैन मंदिर में आयोजित भक्ति कार्यक्रम के दौरान उनके घर में अज्ञात चोरों ने 2.65 लाख रु मूल्य के सामान की चोरी कर ली थी। चोरी गए सामान में 2.15 लाख रु नगद, एक चांदी का करधन, आठ जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का सिक्का शामिल था।
रिपोर्ट पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक धमतरी के कुशल निर्देशन एवं नगरी थाना प्रभारी चक्रधर बाग के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनसे अपराध स्वीकार कराया गया।
आरोपी एवं बरामदगी विवरण तामेन्द्र यादव पिता दुलचंद यादव (उम्र 19 वर्ष), निवासी जंगलपारा, रानी दुर्गावती चौक, नगरी से चोरी किए गए चांदी के जेवर (करधन, पायल, सिक्का) एवं ₹20,000 नगद — कुल ₹70,000 मूल्य का माल बरामद।
 पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे पिता किरण खरे (उम्र 19 वर्ष), निवासी जंगलपारा, दुर्गावती चौक, नगरी से चोरी की रकम से खरीदी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (काला रंग), मूल्य 79,000 जप्त।
 लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (उम्र 19 वर्ष), निवासी जंगलपारा, स्कूल के पास, नगरी से ₹25,000 नगद बरामद।
कुल ₹1.74 लाख मूल्य का चोरी का माल विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जिसमे 
नगरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से क्षेत्र में नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url