बोराई पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई अंग्रेजी शराब और मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी पकड़ा

नगरी। जिला धमतरी के नगरी विकास खण्ड के अंतिम छोर क्षेत्र अंतर्गत थाना बोराई पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

जिसमे कुछ लोगों द्वारा थाना बोराई, के आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सियाराम सोरी पिता सोभाराम और घनश्याम पिता बुधराम, दोनों निवासी खल्लारी, विकासखंड कोयलाबेड़ा, जिला कांकेर, के विरुद्ध अवैध शराब परिवहन के आरोप लगाए गए हैं।

कार्यवाही के दौरान टीम ने मौके पर 1 देशी शराब की 10 बोतलें (मूल्य ₹11,240) तथा किंगफिशर बीयर की 24 बोतलें (मूल्य ₹4,500) जब्त कीं। साथ ही, शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (CG 27 H 7725) भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30,000 बताई जा रही है।

अबकारी अधिनियम 34 (2)36.59(a)की संबंधित धाराओं के अंतर्गत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब विक्रय या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या विभाग को सूचित करें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर थाना प्रभारी बोराई और संयुक्त टीम के कार्रवाई किया गया
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url