गुहननाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,तीन गंभीर घायल ,एक युवक की मौत..

नगरी - धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुहननाला के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरी ब्लॉक मुख्यालय की ओर से एक मोटरसाइकिल में सवार युवक तेज रफ्तार से अपने गांव की ओर जा रहा था। दूसरी ओर, ग्राम चमेदा निवासी पुनीत दास, महेश दास एवं फुलेश्वरी एक पारिवारिक कार्यक्रम (काठी) में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब शाम 7 बजे दोनों बाइकें गुहननाला के समीप आमने-सामने टकरा गईं। जिसमे टक्कर इतनी भीषण थी कि डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 05 H 4909) में सवार दिलीप नेताम (23 वर्ष), पिता शिवकुमार, निवासी कोलियारी, सिर पर गभीर चोट आने के कारण वही मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में पुनीत दास, महेश दास एवं फुलेश्वरी को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धमतरी रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url