शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
नगरी - शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह, प्रतिभा और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्र नगरी के युवा शिक्षा, चिकित्सा, अभियांत्रिकी एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और “पंच परिवर्तन” जैसे विषयों पर भी उन्होंने युवाओं को सजग और सक्रिय रहने का संदेश दिया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानकर उसे निखारने के लिए अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद पंचायत नगरी उपाध्यक्ष ह्रदय साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी दिनेश्वरी नेताम, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी नागेंद्र शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी अजय नाहटा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल डागा एवं विकल गुप्ता, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, पार्षद अल्का साव, अश्वनी निषाद, देवचरण ध्रुव, डागेश्वरी साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अ.ज.जा. मोर्चा महेंद्र नेताम, अधिवक्ता तुलसी साहू, लक्ष्मी साहू, दुर्गेश नंदनी साहू, सरपंच लोकेश्वरी पोटाई, उपसरपंच धीवरचंद साहू सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
