शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, तभी सशक्त बनेगा साहू समाज जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू...

नगरी - नगरी तहसील साहू समाज की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक के अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री गणेश राम साहू एवं नगरी तहसील क्षेत्र के नौ परिक्षेत्रों से प्रस्तावित सभी जिला सदस्यों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान तहसील साहू समाज नगरी के नवीन कार्यालय का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री गणेश राम साहू के करकमलों से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवीन कार्यालय के शुभारंभ को समाज की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर रचनात्मक कार्य कर रहा है, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के समक्ष वर्तमान समय की गंभीर चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्मांतरण एवं अंतरजातीय विवाह जैसे विषय समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय हैं, जिन पर रोकथाम हेतु समाज को संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार देना भी अत्यंत आवश्यक है। समाज के नीति-नियमों की जानकारी बच्चों को प्रारंभ से ही दी जानी चाहिए तथा उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। समाज स्तर पर युवक-युवती विचार संगोष्ठी एवं सम्मेलन आयोजित कर समाज की परंपराओं, नियमों तथा हमारी इष्ट देवी मां कर्मा के जीवन चरित्र की विस्तृत जानकारी साझा की जाए, जिससे भविष्य में समाज में बढ़ रही विकृतियों, अंतरजातीय विवाह एवं धर्मांतरण जैसे प्रकरणों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस अवसर पर नव नियुक्त उपाध्यक्ष  निर्मला साहू, संगठन सचिव सुभाष साहू एवं  दुर्गा साहू, जिला साहू संघ के प्रचार-प्रसार मंत्री  रामगोपाल साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ के  टिकेश्वर साहू, सदस्य वेद राम साहू एवं लक्ष्मण साहू, रामभरोस , देवानंद साहू का भी सम्मान किया गया।

स्वागत समारोह में तहसील अध्यक्ष कंवल राम साहू, संरक्षक  पुनीत राम साहू, उपाध्यक्ष योगेंद्र साहू, सचिव पदुम साहू, पेमेंत साहू,  गौतम साहू, लव कुमार साहू, अंकेक्षक हृदय साहू, भुनेश्वर साहू, संचालक मंडल अध्यक्ष अनिरूद्ध साहू, भरत साहू, जन्मेजय साहू, हरीश साहू, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती अल्का साहू, श्रीमती कांति साहू सहित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष  गण अंगेश हिरवानी,  जीवन साहू,  बलदेव साहू, दिनेश साहू, मनीराम साहू,  काजूराम साहू, भूपत साहू,  लोमस साहू,  यशपाल साहू एवं तहसील साहू समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url