गांव फरसिया में मेला मड़ई, आज छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति रात्रि में....

नगरी – विकासखंड नगरी के अंतर्गत ग्राम फरसिया में पारंपरिक मेला मड़ई का आयोजन आज हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जय माँ दुर्गा छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी साराबोंग, जिला नुवापड़ा (ओड़िशा) द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
कार्यक्रम की तैयारियों में ग्राम समिति अध्यक्ष सुभाष कश्यप, उमेश साहू, चंद कुमार सिन्हा, शिव प्रजापति, भारत साहू सहित देव समिति अध्यक्ष केशव टेकाम, धनेश्वर सोन, कौशल सोन, दौलत मरकाम, सोमनाथ साहू, रोशन पुरी, दीपांशु दीवान, नंदेश्वर एवं समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेला मड़ई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url