बिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 अपहरण के बाद रायपुर में छिपा था आरोपी विक्की डहरिया; पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, भेजा गया जेल।

बिलासपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार बलात्कार का आरोपी विक्की डहरिया

बिलासपुर। न्यायधानी के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर रायपुर में छिपा हुआ था।

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 11 दिसंबर 2025 को चकरभाठा थाने में अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका के अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

रायपुर में दी गई दबिश पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विक्की डहरिया (उम्र 23 वर्ष), जो हिरी माइंस चकरभाठा का निवासी है, नाबालिग बालिका के साथ रायपुर में छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर रायपुर भेजी गई, जहाँ से आरोपी को हिरासत में लिया गया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

आरोपी पर कड़ी कार्रवाई पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग का अपहरण करने और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी विक्की डहरिया पिता तीतऊ राम डहरिया के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url