ग्राम पंचायत करैहा के हाई स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, सरपंच ने कलेक्टर मांग ...

नगरी - नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करैहा के शासकीय हाई स्कूल में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर सरपंच एवं ग्राम पंचायत ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कलेक्टर जनदर्शन में दो अलग-अलग मांग पत्र प्रस्तुत कर स्कूल की आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र सुधार की मांग की है।
जर्जर शौचालय से छात्र-छात्राएं परेशान
पंचायत द्वारा सौंपे गए पहले आवेदन में बताया गया है कि स्कूल परिसर में स्थित बालक एवं बालिका शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और वर्तमान में उपयोग के लायक नहीं हैं। इसके कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत ने स्कूल में नवीन एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण के लिए तत्काल राशि स्वीकृत करने की मांग की है।
सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल (अहाता) निर्माण जरूरी
दूसरे आवेदन में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई है। पंचायत ने बताया कि बाउंड्री वाल नहीं होने के कारण स्कूल के संसाधन, शौचालय भवन एवं परिसर में लगाए गए पौधे असुरक्षित हैं और अक्सर नुकसान की आशंका बनी रहती है। स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 800 मीटर लंबाई की बाउंड्री वाल (अहाता) निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है।
जनदर्शन में लगाई गुहार
यह मांग पत्र 19 जनवरी को जिला कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए। ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करेगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url