राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की बड़ी कार्यवाही बोरई में अवैध धान खरीदी पर 225 क्विंटल धान जप्त....


नगरी - राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध धान खरीदी एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के तहत राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा मंगलवार को नगरी विकासखंड के अंतिम छोर ग्राम बोरई साथ विभिन्न स्थानों में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी, खाद्य निरीक्षक एवं मंडी अधिकारी–कर्मचारियों के संयुक्त दल के साथ की गई। निरीक्षण दल में रितेश कुमार अग्रवाल (कार्मिक प्रबंधक, राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन), गिरीश शर्मा (उप महाप्रबंधक, आपूर्ति निगम), परमेश्वर यादव (सहायक प्रबंधक, मार्कफेड) शामिल रहे। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी श्रीमती प्रीति दुर्गम द्वारा किया गया। इस दौरान खाद्य निरीक्षक नगरी विश्व प्रताप चंदेल एवं मंडी सचिव नगरी  बी.आर. मंडई भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान फर्म बाबूलाल चम्पालाल जैन, बोरई के गोदाम परिसर में 563 कट्टा (225.20 क्विंटल) धान अवैध रूप से खरीदा एवं संग्रहित पाया गया। उक्त धान को छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अंतर्गत जप्त कर लिया गया है। जप्त धान को अग्रिम आदेश तक फर्म संचालक भीमराज जैन, बोरई की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा, समर्थन मूल्य व्यवस्था की पारदर्शिता तथा मंडी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अवैध धान खरीदी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url