क्रिसमस पर्व पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा— प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है यह महापर्व


महासमुंद/बसना। क्रिसमस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, करुणा और मानव सेवा का संदेश देने वाला महापर्व है, जो समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन हमें सिखाता है कि निस्वार्थ सेवा, आपसी भाईचारा और शांति ही सच्ची मानवता की पहचान है। 

आज के समय में जब समाज में आपसी वैमनस्य और असहिष्णुता बढ़ रही है, ऐसे में क्रिसमस जैसे पर्व हमें एक-दूसरे के साथ प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की सीख देते हैं।

उन्होंने कहा कि ईसाई समाज द्वारा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व सभी धर्मों और समुदायों को जोड़ने का कार्य करता है। क्रिसमस के अवसर पर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद करना ही इस पर्व की सच्ची भावना है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पर्व पर आपसी सौहार्द बनाए रखें, जरूरतमंदों की सहायता करें और समाज में शांति एवं भाईचारे का संदेश फैलाएं। 

उन्होंने कामना की कि प्रभु यीशु मसीह की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में स्वास्थ्य, उन्नति और सद्भाव का संचार हो।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url