नवागांव माध्यमिक शाला में विदाई एवं बाल मेला कार्यकम में छोटे छोटे बच्चों द्वारा देव डांग मड़ई की प्रस्तुति दी ..

नगरी - धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत संकुल भोथली की माध्यमिक शाला नवागांव में विदाई समारोह एवं बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत हुए  सोनेन्द्र कुमार ध्रुव के सम्मान में किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नवागांव के शिक्षकगण एवं ग्रामवासियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
साथ ही प्राथमिक शाला नवागांव में लगभग 20 वर्षों तक रसोईया के पद पर सेवाएं देने वाली  रामबती बाई के सेवा निवृत्त होने पर उन्हें भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनेन्द्र कुमार ध्रुव थे। अध्यक्षता माध्यमिक शाला नवागांव के प्रधान पाठक  भगवान सिंह गौर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नवागांव-सांकरा के सरपंच नगीना सोम उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष  तुलसीराम कश्यप, मोहनलाल देवदास, दिनेश ताम्रकार, कंवल सिंह हिरवानी, अर्जुन सिंह मरकाम, बजरंग पुजारी, धनसिंह नेताम एवं  मिनेश्वरी पुजारी शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया गया। उद्बोधन में प्रधान पाठक श्री भगवान सिंह गौर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पीएम श्री प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक कंचन साहू ने पीएम श्री योजना की जानकारी दी। सरपंच श्री नगीना सोम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

श्री मोहनलाल देवदास ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं श्री दिनेश ताम्रकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की। मुख्य अतिथि  सोनेन्द्र कुमार ध्रुव ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए इसका श्रेय समस्त शिक्षकगण को दिया।
इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षकों द्वारा  ध्रुव को शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक श्री भगवान सिंह गौर ने किया एवं मंच संचालन श्री एस.बी. मिर्जा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, ग्राम समिति के सदस्य, मध्यान्ह भोजन स्व सहायता समूह, शिक्षक, पालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात बच्चों द्वारा बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर सामग्री की खरीदी-बिक्री की। बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था भी की गई, जो आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही बच्चों द्वारा देव डांग मड़ई की प्रस्तुति दी गई, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद लिया।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url