नगरी अंचल धान खरीदी व्यवस्था चरमराई, किसानों की पीड़ा सुनने पहुँची विधायक धान खरीदी केंद्र डोगरडूला..

नगरी - नगरी विकासखंड के क्षेत्र  डोगरडुला धान खरीदी केंद्र में इन दिनों धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित बनी हुई है, जिससे किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान बेचने पहुँचे किसानों को न तो समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा था और न ही खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। स्थिति यह थी कि कई किसानों का धान अधिकारियों द्वारा बिना ठोस कारण के रिजेक्ट किया जा रहा था, जिससे किसान हताश होकर वापस लौटने को मजबूर थे।

किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की विधायक ने डोरदुला धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। किसानों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया था, वहीं हमाली कार्य ठप होने के कारण कई किसानों को बिना धान बेचे ही लौटना पड़ा।
निरीक्षण के दौरान जब विधायक को यह जानकारी मिली कि किसानों का धान अनावश्यक रूप से रिजेक्ट किया जा रहा है, तो उन्होंने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण धान किसी भी स्थिति में खरीदा जाए और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उनके सख़्त निर्देशों के बाद मौके पर ही किसानों का धान खरीदा गया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली।
विधायक ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, समय पर बारदाना उपलब्ध कराने, हमाली कार्य सुचारू रूप से चालू रखने तथा किसानों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक महोदया के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशील रवैये से किसानों में संतोष का माहौल देखने को मिला। किसानों ने कहा कि उनके निरीक्षण से ही धान खरीदी व्यवस्था में सुधार संभव हो पाया और इसके लिए उन्होंने विधायक महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कुलदीप साहू (प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस तामेश्वर साहू, मयंक ध्रुव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की मांग की।

सोसायटी समिति अध्यक्ष रूमलाल नेताम ने बताया कि धान खरीदी केंद्र 2 माह सुचारू रूप  चल रहा है किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है कुछ दिन ही शेष रह गए हैं जिसमें कुछ बाकी किसानों का ध्यान खरीदी कर लिया जाएगा कांग्रेस सरकार के द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url