अंतर्राज्यीय यात्री बस से 35.783 किलो गांजा जब्त,दो महिला तस्कर गिरफ्तार जब्त
नगरी – पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर सतत निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बोराई क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट बोराई पर नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जिसमे 04 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे कोरापुट (उड़ीसा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही यात्री बस “नरेश” (क्रमांक CG-07-E-4433) को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बस की लोअर बर्थ क्रमांक 23 एवं 24 पर बैठी दो महिलाएं संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिनके पास तीन ट्रॉली बैग थे। जिसमे गवाहों की उपस्थिति में की गई तलाशी में तीन सूटकेस से कुल 08 पैकेटों में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 35 किलो 783 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 17,89,150 रु आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जिसमे आरोपियों का विवरण रेखा रानी, पति अजय कश्यप, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 24, बाजीगर बस्ती, फरीदकोट।
कोमल चौधरी, पति चैतराम चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी दतिया, पोस्ट खामनी, जिला नवरंगपुर (स्थायी पता मथुरा, उत्तर प्रदेश)।
धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जिसमे टीआई नरेन्द्र सिंह, डोमेन्द वटी, पारस निषाद, समस्त स्टाफ के द्वारा कार्यवाही किया गया
