अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2026 : नारी गरिमा,संस्कृति और प्रतिभा का भव्य उत्सव शहर में


बिलासपुर :- नारी शक्ति की दिव्यता,आत्मविश्वास और सांस्कृतिक वैभव को समर्पित “श्रृंगार” थीम पर आधारित अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन न्यायधानी बिलासपुर में सुक्रिति सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल एक फैशन और सम्मान समारोह रहा,बल्कि समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का सशक्त मंच भी बना।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया,जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र यादव (विधायक,भिलाई नगर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अमृताश सिंह देव,पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, लक्ष्मीपति राजू(पार्षद),परमजीत बग्गा,डॉ.उज्ज्वला कराड़े,नितिन त्रिपाठी,आशीष अवस्थी(मोनू),चंचल सलूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सेलिब्रिटी अतिथि डॉ.अंजली पवार एवं विवेक चन्द्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन की प्रमुख संयोजक मीना नितिन शाक्या ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना,उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति,परंपरा और नारी सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह आयोजन किया गया,जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं एवं पुरुषों तक के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ट्रेडिशनल रनवे शो के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश के अलग-अलग प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ी,राजस्थानी,मराठी,पंजाबी,दक्षिण भारतीय सहित अन्य पारंपरिक परिधानों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रनवे शो में हर वर्ग की महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट टीम ने अपनी कला और सृजनशीलता से प्रतिभागियों को आकर्षक रूप प्रदान कर कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए। दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

मिस्टर कैटेगरी

विजेता — नरेश लहरे

प्रथम रनरअप — सोमनाथ

द्वितीय रनरअप — साहित्य यादव

मिस कैटेगरी

विजेता — मनीषा सोनी

प्रथम रनरअप — डाली यादव

द्वितीय रनरअप — पायल मोटवानी

तृतीय रनरअप — वेद कुमारी

मिसेज कैटेगरी

विजेता — कीर्ति

प्रथम रनरअप — दीपिका वर्मा

द्वितीय रनरअप — मोना सेन

तृतीय रनरअप — वर्षीलीय थापा

मेकअप आर्टिस्ट कैटेगरी

विजेता — रमया

प्रथम रनरअप — मोना सेन

द्वितीय रनरअप — योगिता

तृतीय रनरअप — मनीषा पाल

समारोह में विजेताओं को अमृताश सिंह देव की ओर से एलईडी टीवी सहित आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में उमा कुशवाहा,अर्चना शर्मा,कविता मिश्रा,किरण रात्रे,सोनम श्रीवास्तव,पूजा सोनी,अभिलाषा झा शामिल रहीं। ग्रूमिंग की जिम्मेदारी प्रियंका शर्मा ने निभाई,वहीं शो स्टॉपर के रूप में प्रार्थना गोस्वामी ने मंच पर विशेष आकर्षण बिखेरा। कोरियोग्राफी एवं मंच संचालन में रोहित कुमार साहू की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू रेड्डी,मंजुला रेड्डी,गुरप्रीत कौर, अनि यादव,बिंदू,दिव्या विश्वकर्मा,अरुण कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों,निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन नारी सम्मान, आत्मविश्वास,प्रतिभा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में यादगार बन गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url