बढ़ता किसान न्यूज़ | About Us Contact
Loading date... --:--:--
--°C Loading weather...

बस स्टैंड नगरी में वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, चालक गंभीर रूप से घायल

नगरी- नगरी नगर मे बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी घनशु विश्वकर्मा (पिता घुरूव) अपने वाहन क्रमांक CG 05 W 9391 से जंगलपारा नगरी से रोज की तरह सुबह लगभग 6:30 बजे अपने वाहन 2 बोरी कोयला लेकर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पूजा वस्त्रालय की दुकान में जा घुसा। जिसमे घर के दरवाजे टूट गए इस दुर्घटना में चालक घनशु लोहरा के सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घनशु लोहरा पेशे से लोहार हैं और प्रतिदिन सुबह कोयला लाने का कार्य करते हैं। देखने से स्पष्ट लग रहा है हालांकि वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
← Newer Post Older Post →
📖 यह भी पढ़ें (इसी श्रेणी से पिछली पोस्ट)
Loading previous post...

Comments