नगरी- भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी, सिहावा विधानसभा अंतर्गत मंडल कुकरेल के ग्राम केरेगांव में आज भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महेश गोटा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत नगरी), संजय मरकाम (अध्यक्ष, भाजपा मंडल कुकरेल), अजय ध्रुव (सभापति, जिला पंचायत धमतरी), चंद्रकला साहू (जनपद सदस्य), अकबर मंडावी (सरपंच, ग्राम पंचायत केरेगांव), भीष्म साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता), हेमीन खापर्दे, रूपोंतिन नागवंशी, तोरण साहू, नारद गायकवाड, संतोष कुंजाम, महेश खापर्दे, रमेश खापर्दे, राकेश खापर्दे, राजेश खापर्दे, ईश्वर रंगारी, तुकाराम खापर्दे, संतोष नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

Comments