नगरी -सर्व सेन समाज नगरी-सिहावा द्वारा मंगलवार, 14 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में किया गया, जहां सुबह से ही समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में भगवान विष्णु एवं संत सेन जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन का शुभारंभ किया गया।
पूजन उपरांत मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व सेन समाज के अध्यक्ष प्रकाश सेन विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य भुनेश्वरी घृतलहरे, ग्राम पंचायत छिपलीपारा की सरपंच शारदा ध्रुव, ग्राम पंचायत मुकुंदपुर की सरपंच दुर्गा दर्रो, शिक्षक जशवंत सिंह नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सेन समाज सेवा, समर्पण और श्रमशीलता का प्रतीक रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा और शिक्षा के माध्यम से निखारा जा सकता है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए समाज के लिए कर्णेश्वर मंदिर परिसर में शेड निर्माण कराने की घोषणा भी की।
विशेष अतिथि प्रकाश बैस ने सेन समाज को मेहनतकश एवं प्रगतिशील बताते हुए समाज की मांगों के प्रति सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखने और उसे शीघ्र पूरा कराने की बात कही।
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में समाज के विकास हेतु 2 लाख रुपये की लागत से कुर्सी, टेबल एवं दरी उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं जनपद सदस्य भुनेश्वरी घृतलहरे ने अपने मद से समाज के लिए 1 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे अधिकारी-कर्मचारियों का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही मंचासीन अतिथियों का भी पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों के लिए भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सर्व सेन समाज के सचिव देवेन्द्र सेन, कोषाध्यक्ष मनीष सेन, उपाध्यक्ष भगवान सेन, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जीतू सेन सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता
0 Comments