पूर्व सरपंच पूरन नेताम की सड़क दुर्घटना, मृत्यु समाचार मिलते ही गांव में छाया मातम


नगरी - नगरी- सांकरा मार्ग पर महानदी पुल के पास गुरुवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में ग्राम खमरिया निवासी एवं पूर्व सरपंच पूरन नेताम (42 वर्ष) का दुखद निधन हो गया। वे नगरी स्थित मनोज टेंट हाउस में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। जिसमे प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरन नेताम गुरुवार रात लगभग 8 बजे अपना दैनिक कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने गांव खमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान महानदी पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे उन्हें गंभीर सिर की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना किसी भारी वाहन को साइड देने के प्रयास में होने की संभावना दिखती है। घटना की खबर मिलते ही नगरी नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार एवं सरल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले पूरन नेताम के निधन से ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है।

इस महानदी की मोड जगह पर इसे पहले यहां पर आप पास कई घटना घटी हो चुकी हैं 

पूर्व सरपंच के निधन पर सरपंच संत मरकाम, जनपद सदस्य राजेश गोसाई,सरपंच नागेंद्र बोर्झा,मनोज टेंट हाउस संचालक मनोज गुप्ता,गोलू मांडवी, देवेंद्र साहू,संजू साहू, केशव, रामदेव  सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मित्रों ने गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

Post a Comment

0 Comments