पाईकभाठ के पास दर्दनाक सड़क हादसा — बस से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल


नगरी। धनतेरस की शाम सिहावा थाना क्षेत्र के पाईकभाठ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बेलर जा रही दीपक ट्रैवल्स की बस (क्रमांक CG 23 P 4093) सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 05 AS 4008) अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से जा टकराई।
जिसमे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे युवक पवन कुंजाम (निवासी ग्राम घटुला बड़ेपारा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा दुलेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रायपुर से बेलर जा रही थी और पाईकभाठ के पास सवारी उतारने के लिए रुकी हुई थी। तभी पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि टक्कर के प्रभाव से पीछे बैठे युवक का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url