विकास मरकाम को राज्यमंत्री का दर्जा भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ
नगरी। छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड एवं आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा के अध्यक्ष विकास मरकाम को राज्य शासन द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर उपाध्यक्ष विकास बोहरा, महामंत्री रुपेंद्र साहू,जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी,अकबर कश्यप, पुर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, पुर्व सरंपच महेंद्र नेताम, सरपंच नरसिंग मरकाम, पूर्व नगर अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पूर्व महामंत्री कमल डागा जनपद सदस्य राजेश गोसाई, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हुमिल लिमजा, पार्षद राजा पवार, अश्विनी निषाद,शकर देव, गुरुप्रसाद साहू, देवेंद्र परिहार,सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने श्री मरकाम को बधाई दी।
जिसमे मरकाम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि —वन मंत्री जी एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ शासन में मुझे राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान करने के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सरकार के जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को गति देने में मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान दूँगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में मैं अग्रणी भूमिका निभाने का प्रयास करूँगा।”उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति यात्रा में इस नवीन दायित्व हेतु आप सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं साथियों द्वारा दिए गए बधाई संदेशों के लिए मैं हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।”
