नगरी - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के लिए गर्व का क्षण है कि विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता विवरण: स्वैच्छिक बालक/बालिका (19 वर्ष)स्थान: इंदौर, मध्यप्रदेश
तिथि: 11 से 13 दिसंबर 2025 विशेष कोचिंग कैंप राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों के लिए 7 से 9 दिसंबर 2025 तक रायपुर में विशेष कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 9 दिसंबर की शाम पूरी टीम प्रतियोगिता हेतु इंदौर के लिए रवाना होगी।
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी
सोमेश्वर – शा.उ.मा.वि. दुगली नवीन कुमार सिन्हा – शा.उ.मा.वि. दुगली दिनेश कुमार – शा.उ.मा.वि. दुगली चंद्रमणी – शा.उ.मा.वि. दुगली ,सुनीता – शा.उ.मा.वि. दुगली लक्ष्मी – शा.उ.मा.वि. दुगली है इन खिलाड़ियों ने विद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद अत्यंत समर्पण के साथ अभ्यास कर यह उपलब्धि अर्जित की है।
साथ व्यायाम शिक्षक का सराहनीय योगदान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में व्यायाम शिक्षक केशव कुमार जलक्षत्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके निरंतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने खिलाड़ियों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं जीत का जज्बा विकसित किया।सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने विद्यालय में खेलों का अनुशासित और सशक्त वातावरण तैयार किया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।
इस अवसर परजिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शकीला देवदास,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. साहू,
विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी खेमराज साहू,
वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक थॉमस पॉल,
खोमन सिंह सहारे,अशोक कुमार गजबल्ला,
तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बंशी लाल सोरी विद्यालय प्राचार्य ललित कुमार सोम, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने चयनित सभी खिलाड़ियों तथा व्यायाम शिक्षक को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
0 تعليقات