भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती में समाज के मेधावी विद्यार्थियों का श्रीफल के साथ सम्मान एवं वार्षिक सम्मेलन पर समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पांघर प्रमुखों का सम्मान किया

भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन नगरी में धूमधाम से संपन्न

समाज के मेधावी विद्यार्थियों का श्रीफल के साथ सम्मान किया गया अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया 

वार्षिक सम्मेलन पर समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पांघर प्रमुखों का सम्मान किया 

नगर कर्मा भवन परिसर में किचन शेड के निर्माण का लोकार्पण नगर अध्यक्ष द्वारा किया 
नगरी - नगर के साहू समाज नगरी द्वारा तैलिक कुलभूषण संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को कर्मा सामुदायिक भवन नगरी में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला-पुरुष एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। पूजा के पश्चात नगर साहू समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई। रैली में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं पीले रंग वस्त्र पहने एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ चल रही थीं, वहीं बच्चे हाथों में झंडे लहराते और “जय माता कर्मा” के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहे थे।
यह शोभायात्रा कर्मा सामुदायिक भवन से प्रारंभ होकर बरगद चौक, बजरंग चौक, बस स्टैंड होते हुए तहसील साहू सदन नगरी पहुंची, जहां भक्त माता कर्मा की प्रतिमा की समाजजनों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद रैली पुनः नगर साहू समाज भवन पहुंची, जहां सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सभा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा  अध्यक्षता नगर साहू समाज नगरी के अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू विशिष्ट अतिथियों में पार्षद सभापति अलका साव, डागेश्वरी साहू, हरीश साहू,जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला साहू संघ धमतरी के उपाध्यक्ष रामगोपाल साहू, सहदेवराम साहू, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप साहू, गौतम चंद साहू, अनिरुद्ध साहू, भरत लाल साहू, भूपेंद्र साहू, दिनेश कुमार साहू, अमृत लाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। इसमें कक्षा 10वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कु. देवी सार्वा (पिता प्रकाश चंद सार्वा) एवं कु. लुसिका साहू (पिता घनाराम साहू), कक्षा 12वीं में कंचन साहू (पिता डिकेश्वर साहू) तथा स्नातकोत्तर में कु. धानी साहू (पिता डिकेश्वर साहू) एवं सारंगा साहू (पिता उमेश कुमार साहू) को समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बलजीत छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा, समर्पण और समाज उत्थान की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को शिक्षा, संस्कार और संगठन की दिशा में आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि समाज की मांग पर उनके अध्यक्ष निधि से कर्मा भवन परिसर में किचन शेड के निर्माण के लिए राशि प्रदान की गई है। साथ ही नगर एवं समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी सुझाव रखा कि नगर के गौरव पथ का नाम “कर्मा गौरव पथ” रखने का प्रस्ताव आगे रखा जाएगा।
इसमें कार्यकम में उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू, सहसचिव हरिराम साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुसुइया साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष छबिनारायण साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष साहू, कर्मा भवन एवं  संचालक मंडल अध्यक्ष विनय साहू एवं सचिव महेंद्र साहू ,बीरकुमार साहू, प्रकाश साहू, योगेश साहू, अमृत लाल साहू, रघुराम साहू, मानसा साहू, नंद साहू, पीतम साहू, लक्ष्मण साहू, डीगेश साहू, इसके साथ ही समाज के पांघर प्रमुखों में धनश्याम साहू, अंशुमान साहू, देवलाल साहू, लोकेश, वेददेव साहू, त्रिलोक साहू, (भोलू) साहू, मदन लाल साहू, बसंत साहू, दूजसाहू, हेमंत कुमार साहू, पवन कुमार साहू, रामकिशन साहू, योगेश कुमार साहू, रिकेश कुमार साहू, प्रेमशंकर साहू, दयाराम साहू, महेश साहू, नारद साहू, युवराज साहू, मेघनाथ साहू, नेमी शरण साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, डॉ. घनाराम साहू, धनेंद्र साहू, टेउराम साहू, आनंद राम साहू, दुर्गेश साहू, पितेश साहू, देवेंद्र साहू, राकेश साहू एवं अरुण साहू सहित समाज के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के पश्चात तहसील साहू समाज नगरी के तत्वावधान में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पांघर प्रमुखों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष साहू ने किया। अंत में समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 
कार्यकम का संचालन संतोष साहू द्वारा किया गया 


إرسال تعليق

0 تعليقات