नगरी -चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर माता शीतला का दरबार एक बार फिर भक्ति, संस्कृति और उल्लास से सराबोर रहा।नवरात्रि के प्रथम दिवस शीतला शक्ति पीठ सिहावा में आस्था के दीप प्रज्वलित करने वालों की भीड़ लगी रही है ।प्रमुख घट स्थापना उपरांत ज्योति धारियो ने क्रमवार अपनी आस्था के दीप मां शीतला का दर्शन व विधि विधान से पूजा अर्चना ,संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजे से मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की।इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में 1023 ज्योति जगमगा रहे है।जिसमें घी के117 व तेल के 918 ज्योति शामिल है घट स्थापना के लिये आचार्य नारायण प्रसाद पाठक ने ज्योति धारियो को संकल्प दिलायी।उन्होंने कहा कि नवरात्रि में आदि शक्ति की उपासना से मनुष्य का जीवन कल्याण कारी हो जाता है।शीतला शक्ति पीठ के अध्यक्ष कैलाश पवार ने बताया कि शीतला माता हर कष्ट को हरती है।सिर से पुष्प गिराकर आशीर्वाद देती है माता का उदभव स्वंभू होने से पुरे क्षेत्र में माता के दरबार का विशेष महत्व है श्रद्धालुओं के अगाध आस्था माता के प्रति होने से इस मंदिर में दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिये आते है व अपनी मनोरथ के लिये याचनाये करते है चैत्र नवरात्रि को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिये व्यापक तैयारी की गई है रंग बिरंगी रोशनी से पूरा मन्दिर परिसर जगमगा रहा है।तृतीय दिवस से अष्टमी तक रोजाना भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।24 मार्च को राजहंस मानस परिवार अम्बागढ़ चौकी अपनी मनमोहक भक्ति मय प्रस्तुति से श्रोताओ को भाव विभोर करेंगे। 25 मार्च को ओम आदित्य मानस परिवार रिसाली 26 मार्च को मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा,27 मार्च को विद्यार्थी मानस परिवार साकरा का भक्ति मय आयोजन होगा। समिति के प्रमुख संचालक नरेंद्र नाग,उपाध्यक्ष गगन नाहटा,राम लाल नेताम, महासचिव नेम सिंह बिशेन,सह सचिव नारद निषाद,बुधेस्वर साहू,कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव, तुकाराम साहू,पुजारी ज्ञान सागर पटेल,बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद, संजय सारथीं ,प्रवीण गुप्ता,भरत निर्मलकर,सचिन भंसाली,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू,लाल जी साहू,संतोष पवार, सुभाष यादव,महेंद्र साहू, अभय नेताम ,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम ,मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम, , राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद,दीपक तंवर, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम,जसपाल कुंजाम,शेलेन्द्र कौशल,शान्ति लाल साहू,राजू गोस्वामी,कौशल पटेल, शंकर पटेल,चंदन देवांगन, शशिकला शांडिल्य,देवन्तीन श्रीमाली,जगतिन यादव,रीना बिसेन,परमीला साहू,नंदबाई पटेल,खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद, नोहर साहू,अभय नेताम,अभिलाषा शांडिल्य, बिन्दा मरकाम, सोनल बाई, तुलसी कुंजाम, सुरेश विश्वकर्मा, पूरन बिसेन आदि जुटे हुए हैं।
प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है।इस दिवस भक्त जन मां शैलपुत्री की पूजा करके अपने जीवन मे स्थिरता और दृढ़ता व शक्ति की कामना करते है।
0 تعليقات