ग्राम कटेल में 2 दिवसीय 'श्री श्री अलेख महिमा महायज्ञ' का भव्य आयोजन 29 मार्च से

बसना/कटेल (कुदारीबाहरा)/  ग्राम कटेल (कुदारीबाहरा) में आगामी 29 मार्च से 2 दिवसीय भव्य 'श्री श्री अलेख महिमा महायज्ञ' का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और तैयारियां जोरों पर हैं। आश्रम केंदुढार  के रामलाल दास महाराज एवं कलपराम दास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस महायज्ञ में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

२  दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम का विवरण:

आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, महायज्ञ का शुभारंभ रविवार से होगा। प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

29 मार्च (रविवार): प्रथम दिन कलश स्थापना और ध्वनि प्रज्वलित की जाएगी। रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 'रंग संध्या' (छत्तीसगढ़ी लोक कला नाच पार्टी, मानपुर-पटेवा) की प्रस्तुति दी जाएगी।

30 मार्च (सोमवार): दूसरे दिन शाम 6 बजे भव्य आरती होगी, जिसके पश्चात रात्रि भंडारा आयोजित है। मुख्य आकर्षण के रूप में 'रंग सागर' (छत्तीसगढ़ी लोक कला लड़की नाचा गम्मत, चरौदा-छुरा) द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

31 मार्च (मंगलवार): महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह 6 बजे पूर्णाहुति होगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات