शासकीय प्राथमिक शाला बरबांधा के 7 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन


नगरी -शासकीय प्राथमिक शाला बरबांधा के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के 7 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे ग्राम में खुशी और उत्साह का वातावरण है।
चयनित विद्यार्थियों में देवांशी साहू, लोचन नेताम (पिता – मोतीलाल), कुसुम (पिता – रामरतन), सौम्यजीत (पिता – मनोज), दीपेश्वरी (पिता – लच्छू), प्रांजल (पिता – कमलेश) एवं मनिका (पिता – शोभित) शामिल हैं।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया है। शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की लगन का ही परिणाम है कि सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।
इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेरों बधाइयाँ दी गईं। साथ ही उनके निरंतर प्रगति की कामना की गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات