गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान; भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

मोक्ष कुमार प्रधान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए

महासमुंद/बसना। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज हालात यह हैं कि आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ थोपा जा रहा है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। एक ओर जहां रसोई गैस महंगी हो गई है, वहीं दूसरी ओर बढ़ते बिजली बिल की मार से भी लोग परेशान हैं। आम आदमी की आय नहीं बढ़ रही है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। महिलाओं को रसोई चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि तुरंत गैस सिलेंडर के दाम कम करे और बिजली बिल में राहत दे, ताकि आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिल सके। यदि सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो जनता आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات