मछुआरा प्रकोष्ठ में नियुक्ति, नगरी नगर पंचायत के सभापति अश्विनी निषाद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।


नगरी -भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत मछुआरा प्रकोष्ठ में अहम नियुक्ति करते हुए नगरी नगर पंचायत के लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्विनी निषाद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा एवं धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश जी के मार्गदर्शन में की गई है।
अश्विनी निषाद नगरी क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग एवं निषाद समाज के एक प्रभावशाली और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। वे दो बार अपने वार्ड से पार्षद निर्वाचित हो चुके हैं तथा वर्तमान में नगर पंचायत नगरी के लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
भाजपा द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपना न केवल उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मछुआरा प्रकोष्ठ में उनकी नियुक्ति पार्टी के लिए “ट्रम्प कार्ड” साबित हो सकती है, जिससे मछुआरा समितियों एवं निषाद समाज में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।
नियुक्ति की खबर मिलते ही नगरी नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति शंकर देव, पार्षद राजा पवार, अस्करण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अश्विनी निषाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्विनी निषाद ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन प्रभारी पवन देव साय, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भारत मटियारा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, कमल डागा, राजेंद्र गोलछा, नागेंद्र शुक्ला, मोहन नाहटा, रवि शंकर दुबे, अकबर कश्यप, मोहन पुजारी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अश्विनी निषाद मछुआरा प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे तथा मछुआरा एवं निषाद समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات