नगरी के गलियों के सीसी रोड बोर खनन, सूचना पर पहुंचे अधिकारी कार्रवाई से पहले आधे अधूरे बोर खनन छोड़ फरार बोर खनन गाड़ी चालक

  
नगरी – नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 6 स्थित एक मोहल्ले में सोमवार देर शाम सार्वजनिक सीसी रोड पर बोर खनन किए जाने का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के सामने पानी की समस्या को देखते हुए बोरिंग मशीन लगाकर बोर खनन का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान आसपास के कई मोहल्लेवासी भी मौके पर मौजूद रहे।
बताया जाता है कि बोर खनन के दौरान सड़क किनारे गहराई तक खुदाई की जा रही थी, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक सड़क पर बोर खनन कार्य बंद करने के लिए समझाइश दी।
इसके बाद मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी गई, जिस पर पटवारी एवं पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही बोर खनन में लगी मशीन को वहां से भाग निकला गया  कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क या शासकीय भूमि पर इस प्रकार का कार्य करने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना आवश्यक होता है, ताकि सड़क एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
इसके पहले बोर खनन कुछ दिनों शासकीय  जगहों पर निजी व्यक्ति के द्वारा बोर खनन कुछ जगहों पर कराया गया है वह लोगों के बीच पर चर्चा का विषय बना हुआ है विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के कार्यवाही नहीं किया जा रहा है जिसके चलते हो लोगों का हौसला और बुलंद होता जा रहा है
मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई है तथा उसे खोदे गए स्थान को भरने के लिए कहा गया है। साथ ही बोर खनन से जुड़े लोगों को नगर पंचायत के माध्यम से नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी कहा कि नगर के सीसी रोड को क्षति पहुंचाने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और बोर खनन मशीन के मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات