तहसील स्तरीय कर्मा माता जयंती समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, भागवत कथा में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान

महासमुंद/बसना। बसना तहसील के ग्राम बोहारपार स्थित कर्मा माता मंदिर में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा माता जयंती समारोह 2026 के अंतर्गत चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ एवं ज्ञानयज्ञ सप्ताह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक माहौल के बीच क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में मोक्ष कुमार, प्रधान जिला पंचायत सदस्य   भी मोर जिला पंचायत मोर गांव बोहारपारा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर कर्मा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आस्था, संस्कार और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने का कार्य करती है और समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बनती है।

कार्यक्रम में कथा वाचन के साथ-साथ प्रतिदिन भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कथा का कर्मा माता जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों पर कथा का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग प्रदान किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات