लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन नगरी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

नगरी -छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक नगरी (जिला धमतरी) द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर राज्य शासन का ध्यान आकर्षित किया गया। इस दौरान बीआरसी कार्यालय से रैली निकालकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।
फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने बताया कि पूर्व में भी विभिन्न चरणों में पत्राचार एवं आंदोलन के माध्यम से शासन को मांगों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों एवं अधिकारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से सातवें वेतनमान के अनुरूप महंगाई भत्ता एवं एरियर्स का भुगतान कर उसे जीपीएफ खाते में समायोजित करने, 8, 16, 24 एवं 32 वर्षों में चार स्तरीय पदोन्नति/समयमान वेतनमान देने, मध्यप्रदेश की तर्ज पर 300 दिवस तक अर्जित अवकाश नगदीकरण, वेतन विसंगतियों को दूर करने हेतु पिंगुआ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लागू करने तथा शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा लाभ देने की मांग की गई है।

इसके अलावा संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाने, अनुकंपा नियुक्ति एवं रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों को भी प्रमुखता से रखा गया है।
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आगामी समय में चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जिसमे ज्ञापन सौंपने के दौरान डोमार सिंह ध्रुव, सह संयोजक सुरेंद्र साहू, गिरीश जायसवाल, डी.पी. ताम्रकार, सुरेंद्र नेताम, रमेश साहू, चंद्रहास शांडिल्य, प्रशांत साहू, महेंद्र बोरझा, मोहर पटेल, अनीत ध्रुव, मदन सेन, चंद्रकांत पाण्डेय, चंद्रप्रकाश कश्यप, महेश सूर्यवंशी, सलीम खान, टी.पी. शेर, जसवंत नेताम, योगेश कुमार ठाकुर, जितेन्द्र कुमार ध्रुव, प्रदीप कुमार टंडन, धर्मेंद्र साहू, मिलेंद सोम, दुलचंद ध्रुव, संजीव निर्मलकर, नरेंद्र नेताम, मोनालिका मरकाम, निशा यादव, निरुपमा लहरे, गणेश राम ध्रुव, राजकुमार कुंभकार, विजय कुमार देवांगन, बी.आर. टंडन, लोकेश कुमार निषाद, दुलेश्वर यादव, संगीता मंडावी, यामिनी साहू, अनीता नेताम, संत मरकाम, तेन सिंह साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات