तहसील परिसर नगरी में अधिवक्ताओं और लोगों ने उच्च अधिकारियों से शौचालय की नियमित साफ-सफाई और स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग की।

नगरी — नगरी विकासखंड मुख्यालय में तहसील कार्यालय नगरी में स्थित लोक सेवा केंद्र, आधार कार्ड पंजीयन केंद्र, आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र, सहित विभिन्न विभागीय कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में दूर दूर से नागरिक पहुंचते हैं। साथ क्षेत्र के कई गांव नगरी मुख्यालय से 60 से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां से लोग अपने आवश्यक कार्यों को लेकर तहसील कार्यालय आते हैं। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग एवं छोटे-छोटे बच्चों के साथ उसके परिवार भी शामिल हैं।

कार्यालय परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दूर दूर आने लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने बताया कि तहसील कार्यालय में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें बाहर जाकर पानी पीना पड़ रहा है। कई लोगों को मजबूरी में 20 रुपये की पानी बोतल खरीदनी पड़ रही है।
वहीं कार्यालय परिसर के एक कोने में एक वाटर फिल्टर पड़ा हुआ दिखाई देता है, लेकिन वह उपयोग में नहीं है। इसके कारण लोग प्यासे रह जा रहे हैं। आने वाले गर्मी के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।अधिवक्ताओं के द्वारा कुछ दिनों पहले आवेदन के माध्यम से उच्च अधिकारी को शीघ्र शौचालय साफ सफाई एवं स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि हमें और दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

इस संबंध में जब अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रीति दुर्गम से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि “कुछ दिनों के भीतर तहसील कार्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था कर दी जाएगी। शौचालय की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत को आवेदन के माध्यम से अवगत करा दिया गया था 

إرسال تعليق

0 تعليقات