नगरी – नगरी अंचल में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। सोमवार दोपहर जहां तेज बारिश हुई, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर से आसमान में काले बादल छाए रहे। कई जगहों ओला के साथ बारिश हुई उसके बाद शाम होते-होते बादलों की गरज-चमक के साथ कई गांवों में तेज बारिश और जबरदस्त हुई
करैहा, गटासिली और बोरई ,जैतपुरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि के बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला, मानो पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही हो। पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया। खेत-खलिहान, पेड़-पौधे, कच्चे रास्ते और जंगल तक ओलों की मोटी परत से आच्छादित नजर आए।
यह नजारा इतना मनमोहक था कि पहली नजर में किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि यह छत्तीसगढ़ का इलाका है। दूर-दूर तक फैली सफेदी, पेड़ों की शाखाओं पर जमी ओलों की परत और हल्की धुंध के बीच चमकती धूप ने पूरे वातावरण को किसी पर्यटन स्थल जैसा रूप दे दिया। स्थानीय लोग इस दृश्य को ‘कश्मीर’ की संज्ञा देते नजर आए।
जिसमे मंगलवार 12 बजे से ठंडी हवा के बीच जब सूर्य की किरणें ओलों से ढकी इस सफेद परत पर पड़ीं, तो पूरा इलाका चमक उठा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी जारी रही, अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन ने जहां एक ओर लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा दृश्य दिखाया, वहीं किसानों के लिए फसलों को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।
0 تعليقات