नगरी बस स्टैंड में खाद्य व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई हुई

नगरी नगरी नगर में दिन बुधवार को खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा नगरी बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित विभिन्न चाय-नाश्ता दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान चारू टी स्टाल, मनोहर चाय एवं हरियाणा स्पेशल जलेबी स्टाल में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया।
जिसमे अधिकारियों ने बताया कि यह कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश, 2000 के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए प्रतिबंधित है।
उक्त उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित तीनों प्रतिष्ठानों से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर, कुल 3 सिलेंडर, साथ ही चूल्हा, पाइप एवं रेगुलेटर जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
जिसमे नायब तहसीलदार विवेक चंद्राकर खाद्य विभाग अधिकारी चंदेल ,पटवारी पंकज उपाध्याय के द्वारा कार्यवाही कर जप्त किया गया
वही विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

إرسال تعليق

0 تعليقات