राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर माध्यमिक शाला पंडरीपानी मॉल में आओ ढूंढे कहां-कहां है विज्ञान"

नगरी --माध्यमिक शाला पंडरीपानी (मॉल) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हमारे घरों एवं आसपास सरल विज्ञान के थीम पर "आओ ढूंढे कहां-कहां है विज्ञान"कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शाला प्रबंधन विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,तत्पश्चात समिति के शिक्षाविद श्री तुकाराम साहू एवं अध्यक्ष श्री बलदाऊ साहू जी के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उनके अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में  प्रयास किया गया।

     संस्था की विज्ञान शिक्षिका के द्वारा विज्ञान दिवस क्यों मनाते हैं ? इस पर प्रकाश डालते हुए भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन के कार्यों एवं जीवन परिचय से सभा को अवगत कराया गया। डॉक्टर सीवी रमन के द्वारा खोज की गई रमन प्रभाव की व्याख्या की गई। 
 तत्पश्चात बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान की छोटी-छोटी अवधारणाओं से संबंधित विज्ञान मॉडल एवं गतिविधियों का अवलोकन प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से डाइट नगरी से आए सहायक प्राध्यापक श्री जोहन नेताम ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री प्रकाश चंद साहू ग्रामीण जन, संस्था के बच्चे शिक्षक एवं अन्य शालाओं में छिपलीपारा सिहावा ,गढ़ियापारा , भतकापारा, टांगापानी से आए शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा विज्ञान मॉडल एवं विज्ञान गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

    आओ ढूंढे कहां-कहां है विज्ञान" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए वातावरण तैयार करना रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाला के सभी शिक्षक एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथियों का सहयोग रहा ।

إرسال تعليق

0 تعليقات