नगरी - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपरांत 7 से 12 अप्रैल तक चलाए जा रहे ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल नगरी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शक्ति केंद्र देवपुर अंतर्गत बूथ क्रमांक 189 एवं 190 में जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, भूमिहीन तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन ग्राम देवपुर स्थित श्री टेश कुमार साहू के निवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप पूर्व नगर अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिन्हा, खेमेंद्र साहू, नीलम साहू, चंद्रराम यादव, युमेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
0 تعليقات