नगरी- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों तक सभी में विशेष उत्साह नजर आया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, बल्कि आसपास के नागरिकों में भी देशभक्ति और संगठन के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल किया है।
विकास मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सेवा और समर्पण पर आधारित है, जो हर कार्यकर्ता को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता है, यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, समर्पण और संगठनात्मक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
नगरी -भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर आज अपने निवास पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का ध्वज अजय ध्रुव जिला पंचायत सभापति धमतरी ने निज निवास पर फहराया। यह केवल एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प का प्रतीक है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
नगरी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में सादगीपूर्ण लेकिन संदेशपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति प्रेमलता नागवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जो देश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत और नीतियां ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं को इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का दूत बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करे।
प्रेमलता नागवंशी ने आगे कहा कि आज का दिन हमें उन महान नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने समर्पण और त्याग से पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे संगठन को और मजबूत बनाने तथा देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहें।
नगरी– भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ने अपने निवास की छत पर पार्टी का ध्वज फहराया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। आसपास के लोगों में भी देशभक्ति और संगठन के प्रति सम्मान की भावना जागृत हुई।
जिलाध्यक्ष बैस ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
नगरी– भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नगरी के महामंत्री रूपेन्द्र साहू ने अपने निवास एवं भाजपा कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया।उन्होंने कहा कि यह ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
0 تعليقات