मां कर्मा जयंती पर प्रतिभावान बेटियों का हुआ सम्मान, समाज ने बढ़ाया हौसला

नगरी - ग्राम बकली चिवरी परिक्षेत्र में मां कर्मा जयंती के पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की होनहार बेटियां कुमारी आरू साहू एवं कुमारी आराध्या साहू को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने दोनों बेटियों की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मां कर्मा जयंती के इस पावन अवसर पर बेटियों का सम्मान समाज की सकारात्मक सोच और जागरूकता का प्रतीक है।
इस गरिमामय समारोह में साहू समाज के जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक  गजानंद साहू, सचिव कमलेश कांत साहू, प्रचार सचिव राजेंद्र कुमार साहू, भखारा तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, कुरूद तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत साहू सहित अनेक सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां कर्मा से समाज की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की तथा ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات