सुरज साव 7999283595
महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा में कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान की जनसंपर्क और सक्रियता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। रविवार को उन्होंने पूरे दिन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों का दिल जीत लिया।
सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 10 बजे बसना के टिकरापारा में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद 11 बजे ग्राम बिछिया, 12 बजे ग्राम कुदारीबहारा तथा ग्राम नवागांव में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हर जगह लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया।
धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ग्राम आरंगी पहुंचे, जहां बारीक परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों के सुखद भविष्य की कामना की।
क्षेत्र में उनकी यह निरंतर सक्रियता और हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सहभागिता लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को और मजबूत कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि “ऐसा जनप्रतिनिधि जो हर दिन लोगों के बीच रहे, उनकी खुशियों और दुखों में शामिल हो – वही सच्चा नेता होता है।”
मोक्ष कुमार प्रधान की यही निरंतर मेहनत, जनसंपर्क और जमीनी पकड़ उन्हें बसना विधानसभा में एक मजबूत और प्रभावशाली जननेता के रूप में स्थापित कर रही है। उनके इस अंदाज ने साफ कर दिया है कि वे सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि जनता के दिलों में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
0 تعليقات