नगरी- बुधवार सुबह लगभग 5 से 6:00 बजे कर्राघाटी धमतरी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना स्थल की स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को ठोकर मारी चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया। इस दौरान थाना नगरी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि उसके एक हाथ पर “हेमंत गोधना” नाम अंकित पाया गया साथ वहीं हाथ पर “गोंडवाना” का चिन्ह बना हुआ है। इन संकेतों के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पर चल रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बिना रुके फरार हो गया।
थाना नगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र, इलाके में पूछताछ कर अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल थाना नगरी को सूचित करें, जिससे मामले की जांच में सहायता मिल सके।
0 تعليقات