कांग्रेस कमिटी जोन गट्टासिल्ली द्वारा संगठात्मक बैठक एवं मेल-मिलाप कार्यक्रम संपन्न, आगामी चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति


नगरी- कांग्रेस कमिटी जोन गट्टासिल्ली द्वारा आयोजित संगठात्मक बैठक एवं मेल-मिलाप कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला एवं क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष भानेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अनवर रजा, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, जनपद सदस्य नगरी प्रमोद कुंजाम सहित शिव कुमार परिहार, राम प्रसाद मरकाम, कमलेश मिश्रा, अनवर सिद्धिकी, जावेद मेमन, पिंकी यदु, आकाश नेताम, कृति मरकाम, मिक्की गुप्ता, जयंती साहू, तामेश्वरी साहू, जनपद सदस्य मगरलोड दुर्गेशनंदिनी साहू, जोन अध्यक्ष सोमनाथ नेताम एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना, कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश प्रदान करना तथा बूथ स्तर तक सुदृढ़ रणनीति तैयार करना रहा। इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया तथा संगठन विस्तार करते हुए गांव-गांव से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अम्बिका मरकाम, जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण एवं एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद सिहावा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति अडिग है।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक ले जाकर आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत करें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने हेतु सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات