भारत स्काउट एवं गाइडस ने भीषण गर्मी में खोलाधमतरी में बना प्याऊघर शुभारंभ किया गया

नगरी- भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ धमतरी के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ भारत स्काउट गाइड, साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ,नई आशा नई उमंग व छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्टरेट रोड धमतरी में 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शानदार प्याऊ घर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल व साहू समाज जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू एवं स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू के द्वारा किया गया। डी ई ओ अभय जायसवाल  ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा का प्रथम पायदान है। इससे व्यक्ति के मन में सेवा भावना जागृत होती है। व समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 जिला अध्यक्ष साहू समाज गणेश राम साहू ने कहा कि प्याऊ घर से भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी जल ही जीवन है इस वाक्य को स्काउट गाइड ने चरितार्थ किया। जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ डॉ. गणेश प्रसाद साहू ने राहगीरों को सुविधा, छाया व पानी प्रदान कर सेवा कार्य पर जोर दिया तथा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू समाज, नई आशा नई उमंग एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। कि ऐसे पुनीत कार्य में अपना योगदान देकर सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं ।उपस्थित सभी आदरणीय जनों का मिठाई बांटकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक एस. के. सूर्यवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, स्काउट गाइड जिला सचिव सोहनलाल साहू, डीओसी हिना भेषले, उपाध्यक्ष डोलेश्वरी साहू ,उपाध्यक्ष डॉ मंजूषा साहू ,संत राम साहू, डीपेंद्र साहू, कमलेश कांत साहू, केकती साहू, डॉ. आशीष नायक, परविंदर कौर, हरिश साहू, हेमंत साहू ,डुवेंद्र मंडावी, दिग्विजय सिंह कृदत्त,टेमेश पटेल, श्याम सुंदर नेताम ,पिंकी वैष्णव, थमेश्वरी साहू का सराहनीय योगदान रहा।

إرسال تعليق

0 تعليقات