नगरी -स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के नए प्रस्तावों को मिली मंजूरी
दिनांक 09 अप्रैल 2026 को सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक मान. श्रीमती अम्बिका मरकाम की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में नगरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, मरीजों की सुविधाओं में विस्तार करने और संस्थागत आय-व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई।
प्रमुख एजेंडा और निर्णयबैठक के दौरान समिति ने स्वास्थ्य केंद्रों की गतिविधियों और संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की: कार्य प्रगति की समीक्षा: पिछली बैठक में अनुमोदित किए गए कार्यों की वर्तमान स्थिति और उनकी प्रगति का जायजा लिया गया।नवीन प्रस्तावों को अनुमति: मरीजों के हित में स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार हेतु आगामी कार्य योजनाओं और नए प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान की गई।वित्तीय समीक्षा: संस्था के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर समिति के सदस्यों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जीवन दीप समिति के सम्मानीय सदस्य एव क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई:श्री महेश गोटा जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत नगरी)श्री बलजीत छाबड़ा (अध्यक्ष, नगर पंचायत नगरी)श्रीमती प्रीति दुर्गम (एसडीएम, नगरी) श्री शंकर देव जी सभापति (स्वास्थ्य), नगर पंचायत नगरी श्री ऋषभ बिसेन जे ई विद्युत् विभाग श्री नेताम पी ओ जनपद पंचायत नगरी , इसीके साथ साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपस्थति रहे विभागीय जानकारी का प्रस्तुतीकरणबैठक की तकनीकी और प्रशासनिक रूपरेखा साझा करते हुए:बीएमओ (BMO) नगरी ने अस्पताल की क्लिनिकल गतिविधियों और उपचार संबंधी प्रगतियों की जानकारी साझा की।बीपीएम (BPM) नगरी द्वारा बैठक के एजेंडा को विस्तृत रूप से समिति के समक्ष रखा गया और भविष्य की कार्ययोजनाओं का खाका प्रस्तुत किया गया।
मीटिंग में डॉ अरुण कुमार नेताम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एव अस्पताल के अन्य विभाग के स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही
विधायक श्रीमती मरकाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित करें।
0 تعليقات