नगरी -धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पत्थरीडीह, कुकरेल एवं आसपास के क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि यहां के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। नगरी के निवासी रवि नेताम, जो एक राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर एवं आईबीबीएफ (IBBF) बॉडीबिल्डिंग टीम के मैनेजर हैं, ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के लगभग 8 खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित प्रतिष्ठित “मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता” में भाग दिलाया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में शामिल 8 खिलाड़ियों में से 2 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर राज्य को विशेष सम्मान दिलाया। इनमें खिलाड़ी अशोक बेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 मेडल अपने नाम किए, वहीं आनंद राव ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पांचवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया।
इस उपलब्धि के पीछे टीम मैनेजर रवि नेताम की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं खिलाड़ियों के प्रति मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें रवि नेताम की इस उपलब्धि एवं खिलाड़ियों की सफलता पर नगरी क्षेत्र एवं धमतरी जिले में हर्ष का माहौल है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रवि नेताम एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिसमें में प्रमुख रूप से नमन साहू, निखिल मेश्राम, लीला राम नेताम, कान्हा यादव, देव, परमेश, सूरज पासवान (युवा नेता), वर्धमान बोहरा, नवीन डागा, भावेश हिरवानी, यश नाग, नीरत नेताम, दीपक नेताम, रूपेंद्र सिन्हा, तुलेश निषाद सहित समस्त क्षेत्रवासी एवं उनके साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ सभी ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी रवि नेताम के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।
0 تعليقات