नगरी -पीएमश्री स्कूल अंतर्गत अध्यापन कार्य का रहे विज्ञान एवं गणित शिक्षकों का क्षमता निर्माण एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी में पारंगत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री छत्तीसगढ़ के 151 विज्ञान शिक्षकों ने आईआईटी भिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त किया ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएमश्री स्कूल जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। पीएम श्री स्कूल, अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे ताकि शिक्षा में समानता और गुणवत्ता लाई जा सके जहाँ डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास, लैब्स, ग्रीन स्कूल, खेल और कौशल शिक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराया जा रहा है समग्र शिक्षा अर्थात् बच्चों का ज्ञान, कौशल, चरित्र और मूल्य आधारित विकास करना केवल परीक्षाआधारित शिक्षा से हटकर प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देना विद्यार्थियों को समान अवसर ग्रामीण और शहरी सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना। गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी बेहतर स्कूलिंग वातावरण देना। जिसके लिए पीएम श्री स्कूल में सेवायें प्रदान कर रहे शिक्षकों को भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षित करना आवश्यक है इसी उद्देश्य से धमतरी जिले से 4 पीएम श्री स्कूल्स के शिक्षकों गोपाल साहू व्याख्याता पीएम अंग्रेजी माध्यम शा.उ.मा. विद्यालय बठेना, कौशलपुरी गोस्वामी व्याख्याता पीएम अंग्रेजी शा.उ.मा. विद्यालय कुरूद पोषण निषाद पीएम अग्रेजी माध्यम शा.उ.मा. विद्यालय भैंसमुण्डी, वासुदेव साहू व्याख्याता पीएम अंग्रेजी माध्यम शा.श्रृ. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी सहित राज्यभर से 151 शिक्षकों का प्रशिक्षण आईआईटी भिलाई आयोजित हुई है जिन्हें पांच जोन दुर्ग, रायपुर बिलासपुर बस्तर और सरगुजा में विभाजित कर शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, डिजिटल टूल्स, ह्यूमन बॉडी , विज्ञान आश्रम कॉन्सेप्ट, अडोब ब्रिक्स से घर बनाना, सस्टेनेबल एनर्जी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, थ्रीडी प्रिंटर, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन प्लेटफार्म आधारित बेहतर कक्षा संचालन के तरीके सिखायें गए एवं आईआईटी लैब का अवलोकन कराया गया
समापन साथ छत्तीसगढ़ के चयनित पीएमश्री विद्यालयों से 151 शिक्षक भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता प्रदान किए एवं सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया समापन समारोह में रायपुर जोन हेतु व्याख्याता वासुदेव साहू पीएम श्री शास.श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय नगरी ने पाँच दिवसीय प्रशिक्षण पर अपना फीडबैक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। पाँचों दिनों में मिले मार्गदर्शन, गतिविधियों और व्यावहारिक सीख ने उनके कौशल में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जोड़ा। उन्होंने आयोजकों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुभव भविष्य में उनके शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस आयोजन में श्री आशीष गौतम पीएमश्री कोऑर्डिनेटर समग्र शिक्षा रायपुर, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला धमतरी, आईआईटी के डायरेक्टर श्री राजीव प्रकाश जी, प्रोफेसर गगन राज गुप्ता ,निकेत जायसवाल, सुब्बा नायडू, एवं अन्य शिक्षकों की भागीदारी रही।
0 تعليقات