शराब के विरूद्ध कोनी पुलिस का प्रहार आरोपी के कब्जे से 38 पाव देसी शराब किया गया जप्त
बिलासपुर :- पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है,जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर,बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी.(सरकंडा)सिद्धार्थ बघेल द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था
दिनांक 26/07/25 के 16/16 बजे में जरियें मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति तुर्काडीह बायपास रोड में खड़ा होकर शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया जहां एक व्यक्ति मिला,जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम दिनेश प्रजापति पिता छोटेलाल उम्र 43 वर्ष पता मौहारखार निरतु थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग. का रहने वाला बताया जिसे कडाई से पुछताछ करने पर अपने पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला के अंदर 38 नग कांच की शीशी में भरा सीलबंद देशी प्लेन मंदिरा शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल देशी प्लेन मंदिरा शराब भरा हुआ मिला।
पकडे गये 38 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरा हुआ प्रत्येक शीशी का मूल्य 80-80 रू, कुल 6.840 लीटर देशी प्लेन मंदिरा शराब किमती 3040 रूपये को समक्ष गवाहन बरामद कर आरोपी दिनेश प्रजापति का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया है।

