गनियारी में विकास की नई इबारत लिखने की ओर कदम विधायक ने की महत्त्वपूर्ण घोषणाएं,जनता में उत्साह की लहर


ग्रामवासियों ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत,बैठक में उमड़ा जनसैलाब

बिलासपुर/तखतपुर :- तखतपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत गनियारी में एक महत्वपूर्ण जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं तखतपुर के विकास पुरुष के रूप में विख्यात धर्मजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह बैठक क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर चर्चा एवं प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। विधायक के आगमन पर ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया एवं ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक शैली में अभिनंदन किया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललित कश्यप,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती माली,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कश्यप,एवं नीलय तिवारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। इस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने गनियारी के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं,जिनका उपस्थित ग्रामीणों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ग्राम में 25 से 30 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक ‘महतारी सदन’ का निर्माण कराया जाएगा, जहां महिलाओं के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित स्थान उपलब्ध रहेगा।


इसके साथ ही गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र के पास एक विश्राम गृह का निर्माण कराया जाएगा जिसकी लागत लगभग 50 लाख रुपये होगी। यह भवन दूर-दराज़ से इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए राहत का कार्य करेगा। वहीं, ग्रामीणों की मांग पर ग्राम गनियारी में स्ट्रीट लाइट की सुविधा विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराने का भी विधायक ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “ग्राम गनियारी को हर मूलभूत सुविधा से सुसज्जित करना मेरी प्राथमिकता है और बहुत जल्द महतारी सदन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।”

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी बैठक में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया जिनमें गनियारी सरपंच नागेश्वर वर्मा,उपसरपंच नवीन गुप्ता,भाजपा नेता बिहारी सिंह टोडर,वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी यादव,बलराम श्रीवास,बसंत यादव,मेला राम वर्मा,मनोहर वर्मा,भाड़म सरपंच प्रतिनिधि राहुल सोनवानी,भुण्डा सरपंच प्रतिनिधि रोहित साहू, बेलटुकरी सरपंच लक्ष्मण वर्मा,खरगहना सरपंच संतोष मेहर,घुटकू सरपंच तिलक वर्मा,चोरभट्टी कला सरपंच शिवदयाल यादव,तथा मोहन पाटले,कोमल टोडर,रामकुमार कुर्रे,रामाधार वर्मा,बबला तिवारी,अनिल तिवारी,सावित्री बलराम श्रीवास,चंद्रभान वर्मा, पंचायत सचिव दिलीप भास्कर,योगेश सूर्यवंशी,सुधीर वर्मा,योगेश देवांगन,जयकरण,माया,संजू यादव,सोनू वर्मा,विनोद केवट,गोपाल महाराज,रामलाल,अनिल,गम वर्मा,राजेश वर्मा,जागेश्वर वर्मा,संजय टंडन,संतोष यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


जनता में दिखा उत्साह और विश्वास पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं,युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व और कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “विधायक का कार्यकाल विकास की पहचान बन चुका है। गांव के लिए लगातार की जा रही घोषणाएं एवं उनके क्रियान्वयन से लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और भी दृढ़ हुआ है।”

विकास की दिशा में बढ़ते कदम इस जनसभा के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि तखतपुर विधानसभा के हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा और जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। विधायक ने अंत में ग्रामवासियों से अपील की कि वे जनहित कार्यों में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग करते रहें ताकि विकास की गंगा गांव-गांव तक बहती रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url